Tuesday, April 24, 2018

HPBOSE Results 2018: हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, hpbose.org से यूं करें चेक

Himachal Pradesh Board Class 12 Results 2018: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए। रिजल्ट हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर चेक किए जा सकते हैं। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल संकाय का परिणाम एक साथ जारी किया गया है। इस बार 12वीं में 70.18 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हमीरपुर की अक्षमा ठाकुर ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। अक्षमा आर्ट्स की छात्रा हैं।
बता दें कि 12वीं की परीक्षा में प्रदेश भर के 98,302 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा 6 से 29 मार्च तक आयोजित की गई। 

HPBOSE 12th results 2018 यूं करें चेक
स्टेप 1 : HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं
स्टेप 2 :  class 12 results के लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3 : दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर व अन्य जानकारी डालें। और सब्मिट करें।
स्टेप 4 : आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसका प्रिंट आउट ले लें। 
2017 में कुल परीक्षा परिणाम 72.89 प्रतिशत रहा था। बोर्ड ने पिछली बार 27 दिनों में 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया था।
2016 में परीक्षा परिणाम 78 प्रतिशत रहा था। लड़कियों का परिणाम लड़कों से बेहतर रहा था। 81.52 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं जबकि 76.53 प्रतिशत लड़के। बोर्ड ने 2016 में महज 25 दिन के रिकॉर्ड समय में परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया था।
10वीं का रिजल्ट भी कुछ ही दिनों में जारी होगा। पिछले वर्ष 10वीं का रिजल्ट 67.15% रहा था। 
Disqus Comments