Saturday, March 23, 2019

IPL 2019: मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका, मिल्ने भी हुए बाहर

नई दिल्ली 
न्यू जीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने के इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर होने की खबर है। मिल्ने कोमुंबई इंडियंस ने पिछले साल दिसंबर में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में 75 लाख भारतीय रुपये यानी करीब 1 लाख 4 हजार अमेरिकी डॉलर में खरीदा था। खबर है कि मिल्ने की एड़ी में चोट है। 


IPL 2019 Player Auction: Yuvraj Singh to Lasith Malinga, Two Worst Buys For Neeta Ambani Owned Mumbai Indians

मिल्ने के रूप में मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लगा है। इससे पहले श्री लंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी शुरुआती छह मैचों में मुंबई के लिए नहीं खेल पाएंगे। मलिंगा को श्री लंकाई क्रिकेट बोर्ड की उस शर्त को पूरा करना है जिसमें विश्व कप में चयन के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना जरूरी है। 


क्रिकइंफो के मुताबिक हालांकि मिल्ने की चोट के बार में फ्रैंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि मुंबई की टीम रिप्लेसमेंट के तौर पर वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज अलजारी जोसफ को टीम में शामिल करने के प्रयास में जुटी है। आईपीएल के नियमों के मुताबिक किसी भी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को ओरिजिनल खिलाड़ी से अधिक भुगतान नहीं किया जा सकता। तो ऐसे में जिस भी खिलाड़ी को मिल्ने के स्थान पर शामिल किया जाएगा उसे 75 लाख रुपये से अधिक रकम नहीं दी जा सकती। 

मुंबई का पहला मैच रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा। मुंबई के पास फिलहाल न्यू जीलैंड के टी20 फ्रीलांसर मिशेल मैकलेनगन और ऑस्ट्रेलिया के बेन कटिंग जैसे विदेशी गेंदबाज हैं।
Disqus Comments