Thursday, August 3, 2017

राजनितिक दल का अर्थ व परिभाषाएं


राजनितिक दल का अर्थ

एक राजनीतिक दल उन लोगों का समूह होता है जो चुनाव लड़ने और सरकार में सत्ता रखने के लिए एक साथ आते हैं । सामूहिक अच्छा को बढ़ावा देने या उनके समर्थकों के हितों को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी कुछ प्रस्तावित नीतियो और कार्यक्रमों पर सहमत है। ब्राइस का कथन है "राजनीतिक दलों का असितत्व अवश्यम्भावी है। कोई भी देश उनसे रहित नहीं है। किसी ने यह सिद्ध नहीं किया कि इनके बिना प्रतिनिधि सरकार का संचालन किया जा रहा है। ये मतदाताओं की भीड़ की अव्यवस्था में व्यवस्था स्थापित करते है। यदि दल कुछ बुराइया उत्पंन करते है तो वे अन्य बुराइयों को टालते और कम भी करते हैं।"


परिभाषाएं 

राजनीतिक दल की परिभाषा भिन्न-भिन्न विद्वानों ने अपनी-अपनी विचारधारा के अनुसार दी है। उनमें से कुछ परिभाषाएं का वर्णन इस प्रकार से है। 

लीकॉक 

प्रसिद्ध विद्वान लीकॉक के अनुसार ,"राजनीतिक दल से हमारा अभिप्राय नागरिकों के उस कम अथवा अधिक संगठित समूह से है जो एक राजनितिक इकाई के रूप में इकट्ठे कार्य करते हैं। "

रिचर्ड  ए वाट्सन 

प्रसिद्ध राजनीतिक रिचर्ड के अनुसार ,"एक राजनीतिक दल  लोगों का ऐसा समूह है जो सावर्जनिक पदों के लिए एक चिन्ह के अन्तर्गत अपने प्रत्याशी खड़ा करता है। "


गिलक्राइस्ट

प्रसिद्ध लेखक गिलक्राइस्ट के अनुसार ,"राजनीतिक दल उन नागरिकों का एक संगठित समूह है जिनके राजनीतिक विचार एक जैसे हैं जो एक राजनीतिक इकाई के रूप के कार्य करके सरकार पर नियंत्रण करने का प्रयत्न करते है। "

गैटेल 

गैटेल के अनुसार ,"एक राजनीतिक दल कम अथवा संगठित उन उन नागरिकों का एक संगठित समूह है जो इकाई के रूप में कार्य करते है और जिनका उद्देश्य अपने मतों की शक्ति द्वारा सरकार पर नियंत्रण करना और अपनी साधारण नीतियों को लागू करना है। "

एडमण्ड बर्क 

एडमण्ड बर्क के अनुसार,"एक राजनीतिक दल उन लोगों का समूह है जो कुछ सिद्धांतो पर सहमत है और जो उन सिद्धान्तों के आधार पर संयुक्त प्रयत्नों से जन-साधारण के हितों में कार्य करने के लिए एकता में बंधे हुए है।" 


मैकाइवर 

प्रसिद्ध विद्वान् मैकाइवर के अनुसार,"राजनीतिक दल ऐसा संघ है जो नीती के कुछ संयुक्त सिद्धांतो के आधार पर संगठित हो और संवैधानिक ढंगों द्वारा उन सिद्धांतों को शासन बनाने का प्रयत्न करें। "

इन परिभाषाओं के आधार पर हम इस परिणाम में पहुँचते हैं ,कि राजनितिक दल लोगों का ऐसा संगठित समूह है जो कुछ नीतियों के विषय में एक सा विचार रखते हैं और जो सिद्धांतो के आधार पर संवैधानिक साधनों द्वारा शासन पर नियंत्रण करके उसे राष्टीय और सार्वजनिक हितों के अनुकूल चलाने का प्रयास करते हैं। 

धन्यवाद आशा करता हुँ आपको यह अध्याय अच्छा लगा होगा। आप से अनुरोध इस को लोगो तक शेयर करे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग ऐस पढ़ सके। अगले अध्याय में मैं आपके लिए राजनितिक दाल का विकास इस 
बारे में लिखुँगा आप से अनुरोध है आप इस ब्लॉग को subscribe कर ले ताकि जब मैं अगला अध्याय ब्लॉग में पोस्ट करूँ तो आप को उसका मैसेज आ जाएँ। 
interent kya hai visit click here

Disqus Comments